फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 नए संक्रमित, 11 ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को 9 लोगों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। नूंह खंड में दो, तावडू में 5 और इंडरी में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 11 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 है। जिले में अभी 1806 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4981 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4846 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 106326 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 96043 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 10533 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 274496 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 266796 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें