नोएडा। पिछले दिनों प्राधिकरण के एजीएम की डेंगू से संभावित मौत के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली के अपोलो अस्पताल जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने वहां के डॉक्टरों से समय मांगा है। वहीं, सोमवार को डेंगू के 9 नए केस दर्ज हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 466 हो गई है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट क्रॉस-चेक के लिए अपोलो अस्पताल जाएंगे। इसके लिए वहां के डॉक्टरों से बात की गई है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि नोएडा में नए मरीज मिले हैं। नए मिले मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव का काम लगातार जारी है। बाहर के जिले के रहने वाले लोगों के पॉजिटिव आने पर वहां के स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि वह उचित कार्रवाई कर सकें। एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव अभियान भी लगातार चल रहा है। टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लार्वा जांच अभियान भी चला रही है। ब्यूरो