फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले युवक को पकड़ा, 30 कार्टून आतिशबाजी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-दीपावली से पहले पुलिस की सख्ती, बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली से पहले पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो बिना अनुमति विभिन्न कंपनियों के पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में करीब ढाई लाख की आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और बीट पुलिसिंग टीम की मदद से बैक्शन अस्पताल के पास एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 गत्ते के कार्टून मिले। जिनमें विभिन्न कंपनियों के पटाखे भरे हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू (26) निवासी मोहल्ला लक्ष्मीनगर कस्बा दादरी बताया। आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा था। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामदगी में 30 गत्ते के कार्टून मिले हैं। जिनमें अलग-अलग कंपनियों के आतिशबाजी के सामान जैसे अनार, चकरी, बम, फुलझड़ी आदि शामिल हैं। आरोपी ने पटाखों को कहां से खरीदकर लाया था। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन भेजी जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट: डीजीपी राजीव कृष्णा ने पिछले दिनों आदेश दिया था कि दीपावली से पहले अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अवैध पटाखा फैक्टरी या गोदाम संचालित न होने पाए। अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान हर जिले की पुलिस टीम अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों की छानबीन करेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान की दैनिक रिपोर्ट शाम 6 बजे तक मुख्यालय को भेजी जाए। रिपोर्ट में कार्रवाई की जानकारी, जब्ती की मात्रा और गिरफ्तार किए गए लोगों का ब्यौरा शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें