फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा-

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिला स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत कोरोना योद्धा डॉ. सुनील जैन ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। वे बीते एक माह से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। मेदांता मेडिसिटी में डॉ. सुनील जैन का इलाज चल रहा था। नूंह सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह स्वास्थ विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह आरबीएसके कार्यक्त्रस्म में जिला प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। े स्वास्थ्य विभाग को उन पर गर्व था। उनकी मौत विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ.नसीम अहमद, डॉ. मोहम्मद फारूख खान, डॉ. आशीष सिंगला, डॉ. प्रवीण राज, उप सिविल सर्जन समेत एनएचएम के राज्य प्रधान रिहान राजा सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैप्शनऱ् जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में 2 मिनट का मौन रखते कोरोनावायरस सुनील के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें