जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।
पीलीभीत। एक ओर जहां महिलाएं दिन भर के कामकाज में उलझ कर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं। वहीं करीब 50 महिलाएं नियमित जिम आकर खुद को फिट रखने का सबक सीख रही हैं। महिला संचालक और प्रशिक्षक होने से महिलाओं-युवतियों का जिम की ओर रुझान बढ़ा है। 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में जिम का क्रेज बढ़ा है।
शहर के मोहल्ला नखासा में रहने वाली हिना सिंह पिछले 20 सालों से एक गृहिणी होने के साथ ही महिलाओं के लिए जुंबा और जिम का संचालन कर रहीं है। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद हिना सिंह महिलाओं को नियमित शारीरिक व्यायाम को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा व जिम का संचालन करतीं है। हिना सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 से एक बजे तक जुंबा का प्रशिक्षण देती हैं। इससे पहले वह महिलाओं को जिम में मशीनों से व्यायाम आदि कराती हैं।
हिना सिंह ने बताया कि जिम व जुंबा प्रशिक्षण के लिए पिछले दो वर्षों में महिलाओं का रुझान अधिक बढ़ा है। इसमें 25 से 40 वर्ष उम्र तक की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या करीब 40 है। 10 महिलाएं-युवतियां 25 से 30 वर्ष के बीच की हैं।
महिलाओं को सेहत की सीख दे रहीं रेनू सोनकर
खुद जिम में पसीना बहाने के बाद शहर निवासी रेनूू सोनकर अब महिलाओं को स्वस्थ रहने का सबक सिखा रही हैं। शहर के एक जिम में बतौर प्रशिक्षक काम कर रहीं रेनू जिम आने वाली महिलाओं को उनकी सेहत से जुड़े अभ्यास करा रही हैं। उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। रेनू ने बताया कि वह पिछले करीब पांच से जिम से जुड़ी है। पहले उन्होंने खुद को फिट किया और फिर उसी जिम में प्रशिक्षक बन गईं। महिलाओं को उनकी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कई महिलाओं-युवतियों को जिम ज्वाइन करने के बाद स्वास्थ्य लाभ भी मिला है। संवाद
जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।
जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।