फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुफ्त एंबुलेंस सेवा को स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 10 अत्याधुनिक एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने रविवार को 24 घंटे की मुफ्त एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली सरकार व निजी अस्पताल ने समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली-एनसीआर में 10 अत्याधुनिक मुफ्त एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार और निजी सहयोग से दिल्ली-एनसीआर में ऐसी पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है। यह मुफ्त सेवा जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगी। प्रत्येक एंबुलेंस में कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, ग्लूकोमीटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्कूप स्ट्रेचर और स्पाइन बोर्ड जैसे उपकरण हैं। प्रशिक्षित पैरामेडिक स्टाफ और आपातकालीन दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। एआई, जीपीआरएस ट्रैकिंग और सीसीटीवी से लैस ये एंबुलेंस रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ त्वरित सेवा सुनिश्चित करेंगी। यह सेवा टोल-फ्री नंबर 1800-303-8888 पर उपलब्ध है।शुभारंभ समारोह में निजी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि सच्ची स्वास्थ्य सेवा समय पर मदद पहुंचाने से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें