नूंह। जिले में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। नूंह में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें नगीना खंड के गांव मढ़ी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं, 5 नए संक्रमित मिले। फिरोजपुर झिरका में 3, तावडू और नगीना खंड में एक-एक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 11 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 71 है। जिले में अभी 1929 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4921 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4747 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 104844 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 91409 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 13435 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 269153 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 261375 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।