फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 33 पहुंची ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 33 तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ाई है। नल्हड मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया। मरीज पलवल जिले का होडल निवासी है। मंगलवार को भी जिले में 2 नए ब्लैक फंगस के मरीज आए थे। अब मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के कुल 33 मरीज हो गए है। जोकि अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इन कुल 33 मरीजों में से मेडिकल कॉलेज में 23 उपचारधीन है। जिनमें नूंह जिले के 9 मरीज शामिल है। जबकि अन्य मरीजों में पलवल 5, उतर प्रदेश 4, रेवाड़ी, राजस्थान, भिवानी व दिल्ली से एक एक मरीज है। इनमें से 5 की मौत हो चुकी है। 3 मरीजों को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। जबकि 2 मरीज स्वयं अपना बहार इलाज कराने गए है। वहीं उपचारधीन कुल मरीजों में से 11 संदिग्ध मरीज है। जबकि अन्य सभी मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज द्वारा बनाए गए ब्लैक फंगस वार्ड में रखा गया है। जहां पर इनकी जांच कर सैंपल भेजे गए हैं। दो तीन दिन में इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए दवाई का काफी अभाव है। हालांकि दवाई के लिए समय समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांग की जा रही है। जिससे यहां पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि नल्हड मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रभाव के साथ स्वास्थ्य विभाग ने 20 बेड का प्रबंध किया था। अब दिनों दिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जोकि चिंता का विषय है। हालांकि कॉलेज प्रशासन द्वारा मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ बेड की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मेडिकल कॉलेज की परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया गया है।-डॉ महासिंह, सुपरिटेंडेंट मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें