नूंह। जिले में शनिवार को 12 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 21 लोगों ने कोरोना को मात दी। नूंह में 3, इंडरी में 2, तावडू में 3, नगीना में 2 और फिरोजपुर झिरका में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 118 है। जिले में अभी 3093 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4849 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4635 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 103504 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 84954 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 18550 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 263981 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 255106 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।