फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चे को टीका नहीं लगवाने पर धर्मगुरुओं की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को टीका नहीं लगवाने पर धर्मगुरुओं की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया नियमित टीकाकरण पर एएनएम को प्रशिक्षण

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। माता-पिता अगर अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं तो उन्हें समझाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग धर्मगुरुओं और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों की मदद लेगा। इसके अलावा ऐसे माता-पिता से कैसे बात की जाए, इसका प्रशिक्षण भी एएनएम को दिया जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एएनएम को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण दिया। दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण में बताया गया कि टीकाकरण की माइक्रो प्लानिंग, टीकाकरण सत्र तय करना, वैक्सीन के रखरखाव और बच्चों के माता-पिता के साथ व्यवहार में क्या सावधानी रखनी है। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डाॅ. तनवीर अहमद ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) और टीकाकरण के माइक्रो प्लान के बारे में बताया। हेड काउंट सर्वे के आधार पर बच्चे और गर्भवती की संख्या की गणना कर सत्र तय करते हुए बुधवार और शनिवार को टीकाकरण करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. तनवीर ने कहा कि टीकाकरण का विरोध करने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व डॉक्टरों की मदद लें। माता-पिता को यह बताया जाए कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। निजी चिकित्सालयों की अपेक्षा सरकार द्वारा उपलब्ध टीकों का रखरखाव ज्यादा बेहतर होता है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईविन) के जरिए वैक्सीन पर निगरानी की जाती है। वैक्सीन को आइसलैंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) में रखा जाता है ताकि निर्धारित तापमान बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें