फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआर फंड से उद्योगों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रमिकों के लिए मोबाइल मेडिकल वैन और मिनी ओपीडी की तैयारी, निजी अस्पतालों से मांगा माइक्रो प्लान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्माणाधीन साइट और उद्योगों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि औद्योगिक ईकाइयों में मोबाइल मेडिकल वैन और मिनी ओपीडी की सुविधा दी जाएं। सीएसआर के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा है। इस संबंध में सभी निजी अस्पतालों से विस्तृत माइक्रो प्लान मांगा गया है, ताकि योजनाओं को जल्द लागू किया जा सके।
श्रमिकों के उग्र आंदोलन के बाद जिला प्रशासन उनको बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। इस दिशा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं, जहां लाखों श्रमिक कार्यरत हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। महिला श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, नेत्र परीक्षण, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की जांच भी कैंपों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया कि जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और जिम्स में पर्याप्त डॉक्टर, दवाइयां और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक अस्पतालों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और निजी क्षेत्र की संयुक्त जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें