कानपुर। रुपये लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने वाले हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को डीसीपी हेडक्वार्टर ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नरी पुलिस के आठ दरोगा और 11 सिपाहियों को 19 हापुड़ में होने वाले गढ़मुक्तेश्वर मेले में ड्यूटी पर जाना था। इसके लिए हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने रुपये लेकर कुछ लोगों की ड्यूटी बदल दी। इस बात का पता चलने पर डीसीपी हेडक्वार्टर ने आरआई सेकेंड चंद्रप्रताप सिंह और मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को तलब किया। दोनों ने जवाब देने के बजाय उच्च अधिकारियों के पास पहुंचकर गुहार लगा दी। इसके बाद डीसीपी हेडक्वार्टर एसएम कासिम आबिदी ने हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। (ब्यूरो)