फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटे के इलाज के लिए जमीन बेच कर 7 लाख किए जमा, साइबर ठगों ने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव पेंगलतू के शख्स के साथ वारदात, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है 15 वर्षीय बेटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्षेत्र के गांव पेंगलतू में बेटे के इलाज के लिए खाते में जमा करवाए लाखों रुपयों को ठगों ने साइबर के माध्यम से ठगी कर बीमार 15 वर्षीय नाबालिग की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। नाबालिग के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री को बीमार बेटे के इलाज पर खर्च होने रुपयों को वापस दिलवाने की मांग की हैं। पीड़ित का बेटा दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा हैं।
विज्ञापन

गांव पैगलतु निवासी राजेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी शिकायत में कहा कि उसमें अपने बीमार नाबालिग बेटे तुषार कश्यप के इलाज के लिए अपनी जमीन बिक्री कर खाते में 7 लाख 28 हजार रुपये 19 दिसंबर को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा करवाए थे। दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में 21 दिसंबर को उसके बेटे का गंभीर बीमारी का ऑपरेशन होना था, लेकिन उससे पहले साइबर ठगों ने उसके खाते से तीन बार में सात लाख रुपये चोरी कर यूपी-मुंबई के बैंकों में ट्रांसफर करने के बाद झारखंड के हजीराबाद से एटीएम से पैसे निकलवा लिए। पीड़ित ने बताया कि बीमारी से पीड़ित उसका बेटा 41 दिन तक वेंटिलेटर पर रहा है। पीड़ित ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसका बेटा अब अस्पताल में जिंदगी में मौत के बीच झूल रहा है। उसके बेटे के इलाज के लिए उसके खाते से चोरी हुए लाखों रुपयों को वापस दिलवा जाए। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस केस में कुछ तकनीकी सबूत आने बाकी है। साइबर ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें