फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू बलराज का कुनबा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा-सैक्टर 168 स्थित छपरौली गांव में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान के निवास पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह व किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। दर्जनभर किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में नोएडा विकास प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के सामने रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि 25 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। उनसे मुलाकात करने का प्रयास कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराने का प्रयास करेगें। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी , उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी समेत संगठन के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें