सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में बुधवार की रात एक युवक ने जान दे दी। उसने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद रात में अपने कमरे में अपने कमरे में फंदा लगाकर लटक गया। परिजन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कुसुम्हा गांव निवासी विनोद क़ुमार चौरसिया (41) दिन में दोस्त के साथ कई बार शराब पी। रात में वह घर पहुंचा और अपने कमरे में धोती का फंदा बना कर लटक गया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो अवाक रह गए। तत्काल उसे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों ने दोस्त पर शक भी जताया लेकिन पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के लोगों को सुपुर्द किया गया।