फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समयपुर बादली स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से पुलिस को एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास नगर में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। उसके पास से कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। आशंका है कि नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है और शव बह कर ट्रीटमेंट प्लांट के पास लगी जाली के पास फंस गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें