फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हाजी अली मोहम्मद

विज्ञापन
अमरूद के पेड़ की देखभाल करते हाजी अली मोहम्मद - फोटो : Mewat
विज्ञापन
आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हाजी अली मोहम्मद
विज्ञापन

अंतराम खटाना
नूंह। गांव खेड़ला निवासी 72 वर्षीय हाजी अली मोहम्मद आधुनिक खेती को बढ़ावे देने के लिए नूंह के लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। हाजी अली मोहम्मद नए-नए प्रयोग के साथ खेती को बढ़ावा देने पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। बचपन से ही खेती से लगाव ने उनको इस मुकाम पर पहुंचाया है। आज इनका नाम कृषि अधिकारियों की जुबान पर रट चुका है। सितंबर 2013 में इनको अरंडी की खेती के लिए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित कर 51 हजार रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा उनको तत्कालीन प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा गेहूं की अठारह किस्में लगाने पर भी 51 हजार के चेक के साथ सम्मानित किया गया था। हिसार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भी अली मोहम्मद को कई बार सम्मानित किया गया है।
लेजर लेवलिंग और ड्रिपिंग सिस्टम से कर रहे खेती
हाजी अली मोहम्मद खेती को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इसके परिणामस्वरूप वह अपनी खेती में हमेशा नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। इसमें मुख्य रूप से लेजर लेवलिंग, बैड प्लांटर, कंटूर फार्मिंग और ड्रिपिंग सिस्टम के माध्यम से खेती कर रहे हैं। वह दूसरे किसानों को भी साथ लेकर चलते हैं। इनकी प्रेरणा से अब तक दर्जनों किसान अपनी खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभी किस्मों को उगा रहे
18 एकड़ की खेती वाले अली मोहम्मद फल, सब्जी, दाल और गन्ना की सभी किस्मों को उगा रहे हैं। इनकी पहचान जिले के नंबर वन किसान के रूप में की जाती है।
स्वयं ही करते हैं निराई और सिंचाई
72 वर्ष की उम्र में भी अली मोहम्मद का जोश देखते ही बनता है। वह जिले में अकेले ऐसे शख्स हैं, जो 72 वर्ष के होने पर भी वृद्धा पेंशन नहीं लेते हैं। वह कहते हैं कि मेरी जगह किसी जरूरतमंद को यह धनराशि दी जाए। खेती के सभी कार्य निराई, गुड़ाई व सिंचाई भी स्वयं ही करते हैं।
विज्ञापन

फसलों के उचित रेट न मिलने से हो रही परेशानी
जिले में किसानों के लिए उचित मार्केट की व्यवस्था नहीं है। अभी भी कई फसलों को राजस्थान की मंडी में ले जाना पड़ता है। वहां कुछ समय से किसानों को उचित रेट नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा बिजली की आपूर्ति भी समय पर नहीं की जा रही है। इस कारण उनको खासी परेशानी हो रही है।
उच्चाधिकारी करते हैं दौरा
किसान और कृषि विभाग के राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी हाजी अली मोहम्मद के फार्म पर दौरा करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें