दादरी (संवाद)। शहर में गुर्जर विद्यासभा समेत अन्य संगठनों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की 1209 जयंती पर मनाई। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज स्थित गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। लोगों ने इस दौरान हवन भी किया। गुर्जर विद्या सभा के सचिव रामचरण नागर, देवेंद्र टाइगर, ईश्वर भाटी, सुमन भाटी, जीतू भाटी, प्रधानाचार्य मिलाप सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर किशोर कुमार, राजेश नागर, विशाल नागर आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर के नेतृत्व में जन चेतना रैली निकाली गई। सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने बताया कि बादलपुर गेस्ट हाउस से दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज तक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि राजा मिहिर भोज देश के ही नहीं सनातन धर्म के बहुत बड़े रक्षक थे। इस दौरान युवाओं ने देश और धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की कसम खाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने, वरिष्ठ समाजसेवी नेपाल कसाना, सभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर, संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी भी मौजूद रहे।