फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हाथरस की टीम जीती

Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की 15वीं मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को डीआरबी इंटर कॉलेज में हुआ। फाइनल मैच में हाथरस ने अलीगढ़ की टीम को 24 रन से हराया। यह टीम अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त व प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जनपदों की 17 वर्षीय बालकों की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच हाथरस व कासगंज की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर हाथरस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 128 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासगंज की टीम 11वें ओवर में महज 63 रन बनाकर आउट हो गई।
दूसरा मैच अलीगढ़ व एटा की टीमों के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर एटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 54 रन बनाए। जवाब में अलीगढ़ की टीम ने महज छह ओवर में जीत हासिल कर ली। फाइनल मैच हाथरस और अलीगढ़ की टीम के बीच हुआ। हाथरस ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवर में 131 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी अलीगढ़ की टीम सिर्फ 107 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब प्रिंस कुमार को दिया गया। अंपायरिंग प्रवीन उपाध्याय, गिरीश शर्मा, सचिन शर्मा व अश्विनी शर्मा ने की। व्यवस्था में जिला खेल सचिव अतुल वर्मा, नितिन शर्मा, सौरभ चंद्रा, राहुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, दाऊदयाल सिंह, जहांगीर हाशमी, नीरज यादव, प्रवीण वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें