फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपक लोहिया मेमोरियल ट्रॉफी पर हरियाणा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो में दिव्यांग क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों ने दी स्वर्गीय दीपक लोहिया को श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को दीपक लोहिया मेमोरियल ट्रॉफी में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 38 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। विक्रमजीत ने 6 चौके और 7 छक्के की मदद से 37 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली। मोहम्मद अलजेब ने 22 गेंदों में 40 रन और आसिफ हुसैन ने 18 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश से अनवर अली और विन्टू यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। शेन आलम ने 38 गेंदों में 56 रन और अक्षांश चौधरी ने 20 गेंदों में 31 रन बनाए। हरियाणा से रोहित मोरवाल ने 3 विकेट और विक्रमजीत ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने स्वर्गीय दीपक लोहिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कार्य हमेशा उनको प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने स्वर्गीय दीपक लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीसीसीएआई महासचिव रवि चौहान ने लोहिया के जीवन और दिव्यांग क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें