फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरियाणा हरिकेन्स की जीत, अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के सुपर सिक्स चरण में हरियाणा हरिकेन्स और अयोध्या गर्जन ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को 2-1 से हराया, जबकि अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को सीधे तीन सेट में मात दी। हरियाणा ने पहले सेट में 21-17 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। पंजाब ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए 21-17 से सेट अपने नाम किया और मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में हरियाणा ने शानदार खेल दिखा 21-10 से सेट जीतकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। हरियाणा के चिराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि टीम के टीआर किरणराज को इम्पैक्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अयोध्या ने पहले सेट में 21-14 से जीत हासिल की, जबकि दूसरा सेट 21-20 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में तमिल टाइटंस ने मजबूत शुरुआत करते हुए 18-12 की बढ़त बना ली थी लेकिन अंत में अयोध्या ने लगातार दो अंक लेकर सेट जीत लिया। अयोध्या गर्जन के प्रणव कपिल देव को प्लेयर ऑफ द मैच और केएम फासिल को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें