फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस्कॉन मंदिर में गूंजा हरे कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जीटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कीर्तन, नाटक, कथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। हरे कृष्णा महामंत्र के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी बादरायण दास ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी को भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज-2 सोसाइटी में बच्चों ने जन्माष्टमी पर नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए। सिरसा के ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला, नृत्य और हांडी तोड़ने का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। ग्रेनो वेस्ट के गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में बच्चों ने कृष्ण-गोपी की वेशभूषा में नृत्य, गायन और कविता पाठ किया। एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में राधा-कृष्ण की झांकी, कृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें