फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल ने आखिर क्यों दी जान: बंद कार में मिली हार्डवेयर इंजीनियर की लाश, गाड़ी का शीशा तोड़कर निकाला गया शव

Sat, 23 Aug 2025 06:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह का कार शीशा तोड़ने के बाद कार का दरवाजा खोला और अखिल को पीसीआर में डालकर बिसरख सीएचसी पहुंचाया। वहां कुछ प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त का नंबर दिया। 
विज्ञापन
कार में मिली हार्डवेयर इंजीनियर की लाश - फोटो : chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक हार्डवेयर इंजीनियर ने कार में जहरीला पदार्थ खा लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मूलरूप से सिंकदरपुर गांव कन्नौज के अखिल शुक्ला (36) पत्नी और बेटी के साथ अरीना सोसाइटी में रहते थे। उनकी सेक्टर-63 में कंपनी है। पेश से हार्ड वेयर इंजीनियर का हार्ड वेयर के सामान की खरीद-फरोख्त करते थे। 

शुक्रवार सुबह वह सोसाइटी से कंपनी जाने के लिए निकले थे। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे वह गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास अपनी ऑल्टो कार में बेहोश मिले। काफी देर तक एक ही जगह पर कार के खड़े होने के बाद उसमें व्यक्ति के बेहोश पड़े होने पर लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर फोन कर दी। 

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह का कार शीशा तोड़ने के बाद कार का दरवाजा खोला और अखिल को पीसीआर में डालकर बिसरख सीएचसी पहुंचाया। वहां कुछ प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त का नंबर दिया। पुलिस ने दोस्त को फोन करने के बाद अखिल के परिजनों को सूचना दी। इसी दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। कार और घटना स्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में अबतक परिजन ने भी कोई शिकायत नहीं की है। मृतक के परिजनों से संपर्क कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें