ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में छात्रों के बीच उस समय गहमा-गहमी बढ़ गई जब बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव अपनी नई वेब सीरीज़ ‘औक़ात से बाहर’ के प्रमोशन के लिए कॉलेज पहुंचे।
उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज़ के कॉन्सेप्ट, शूटिंग अनुभव और इसमें निभाए गए किरदार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ युवाओं को नई सोच और मजबूत संदेश के साथ पेश की जा रही है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, निरंतरता और सही दिशा यही सफलता की असली चाबी है। कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के सफल चेहरों से सीखने का अवसर भी मिलता है। इस मौके पर कॉलेज समूह के सभी डॉयरेक्टर, डीन, फैकल्टी सदस्य और हजारों की तादात में छात्र मौजूद रहे। संवाद