फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 सितंबर तक होंगी समाप्त, कुछ में विद्यालयों में सितंबर के अंत से होंगी शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कई स्कूलों में सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों की ओर से परीक्षाएं 25 सितंबर तक समाप्त करने की तैयारी है। वहीं कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक चलेंगी।
विज्ञापन

महामाया बालिका इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन ने जानकारी दी कि उनके विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और यह 25 सितंबर तक चलेंगी। इसके बाद 27 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। बैठक के बाद स्कूल में अवकाश घोषित किया जाएगा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भी इसी सप्ताह से परीक्षाएं आरंभ हो गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी और अक्टूबर के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएंगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है और छात्रों को समय से सिलेबस पूरा करा दिया गया है। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि पहले 8 सितंबर से परीक्षा शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। डेटशीट जारी कर दी गई है और 25 सितंबर तक सभी परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें