फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन से पहले गिरे ओले: ग्रेटर नोएडा में अचानक बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड; बिछी बर्फ की सफेद चादर

Thu, 13 Mar 2025 08:51 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

सार

मौसम के nअचानक बदलाव से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा और कई जगहों पर लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। होलिका दहन की तैयारियों में जुटे लोगों को बदलता मौसम देखने को मिला। 
विज्ञापन
सड़कों पर बिछी सफेद चादर  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलिका दहन से ठीक पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली। गुरुवार रात करीब आठ को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने शहरवासियों को चौंका दिया। इस कारण सड़क पेड़ सफेद चादर बिछ गई। इससे पहले दोपहर तक जहां मौसम साफ था। वहीं शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


कुछ इलाकों में ओले भी पड़े, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शहर में शाम करीब 6 बजे से ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे, जिससे सड़कों पर फिसलन हो गई। मौसम के अचानक बदलाव से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा और कई जगहों पर लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए।

होलिका दहन की तैयारियों में जुटे लोगों को इस अप्रत्याशित मौसम ने परेशानी में डाल दिया। खुले स्थानों पर होलिका सजाने का काम कर रहे लोग बारिश और ओलों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बारिश के कारण लकड़ियां भीगीं, जिससे होलिका दहन के समय आग जलाने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेहा में था दम: पाकर मानी 8वीं का प्यार, पिता-भाई ने की हत्या, एक घंटे में किया अंतिम संस्कार; ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


किसानों को हुआ नुकसान
मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा। गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। ओलावृष्टि से फसलों पर पानी भर गया, जिससे पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें