फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट बंद होने से लेना पड़ा सीढ़ियों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिनों तक सोसाइटी में लिफ्ट का संचालन दो घंटे रहेगा बंद
विज्ञापन

-निवासियों का आरोप, सोसाइटी में एक लिफ्ट ही हो रही संचालित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री एक सेंट्रल सोसाइटी में सोमवार को लिफ्ट की मरम्मत होने के कारण दो टावर में लिफ्ट का संचालन बाधित रहा। जिसके कारण निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों ने बताया कि दो घंटे लिफ्ट बंद रही। जिसके कारण लोगों को 19 मंजिल तक सीढ़ियों से आने जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत ने बताया कि आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया जाता है। जिससे निवासियों को काफी परेशानी होती है। 19 मंजिल तक रहने वालों के लिए लिफ्ट अहम जरूरत है। लिफ्ट के बंद हो जाने से लोगों को ऊपर नीचे आने जाने में परेशानी होती है। वहीं, बिल्डर प्रबंधन द्वारा लिफ्ट मरम्मत का शेड्यूल जारी किया गया है। सोमवार को के टावर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक लिफ्ट का संचालन बंद हुआ, जिसके कारण लोगों को अपने दफ्तर जाने में परेशानी हुई। वहीं विनोद ने बताया कि ए टावर में दोपहर करीब 1 से 3 बजे तक लिफ्ट का संचालन बंद हुआ। इस समय बच्चे स्कूल से वापस आते हैं। उन्हें सीढ़ियों से ऊपर जाना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा प्रत्येक टावर में केवल एक ही लिफ्ट संचालित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें