फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर की कुंडी बंदकर लगाई आग, सिलिंडर फटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार की घटना, मानसिंह रूप से बीमार व नशे का आदी था
विज्ञापन

पत्नी को कुछ सामान लेने के लिए भेजा बाहर, फिर लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
संगम विहार में नशे में धुत एक शख्स ने घर की अंदर से कुंडी लगाकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पहली मंजिल से लईक अहमद (50) का जला हुआ शव बरामद किया।
विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैंं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि लईक शराब पीने का आदी था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। अक्सर वह कुछ न कुछ हंगामा करता रहता था। लईक परिवार के साथ गली नंबर-जी-12, तकवा मस्जिद के पाससस, बुध बाजार, संगम विहार में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा 21 वर्षीय बेटा है। बेटा नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह नाइट शिफ्ट पर गया हुआ था। इस दौरान लईक ने पत्नी को बहाने से बाहर भेज दिया। बाद में उसने कुंडी लगाकर घर में आग लगा दी। सिलिंडर फटा तो पड़ोसियों ने रात 12:35 बजे पुलिस को सूचना दी, जहां आग लगी थी, वहां गली काफी संकरी थी। दमकल कर्मियों ने पाइप बिछाकर लईक के घर तक पानी पहुंचाया। इसके बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें