फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूमधाम से मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर हुए भजन कीर्तन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहरभर में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे दिन गुरुद्वारों में गुरु वाणी की गूंज सुनाई देती रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।


नोएडा के प्रमुख गुरुद्वारे जिनमें सेक्टर-18, 50, 141 स्थित नलगढ़ा, सेक्टर 37 स्थित गुरुद्वारों समेत अन्य गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गुरुद्वारों को फूलों और रोशनियों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, गुरु वाणी का श्रवण किया और सेवा भाव से जुड़े। कई स्थानों पर विशेष नगर कीर्तन का आयोजन भी किया गया। सजाई गई झांकियों के साथ श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा में शामिल हुए। पंज प्यारे की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह पर गुरु वाणी और भजन-कीर्तन की धुनों से लोग भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथि ने बताया, गुरु ग्रंथ साहिब हमें सत्य, करुणा, सेवा और समानता का मार्ग दिखाते हैं। समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बनाए रखना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है। इसी तरह सेक्टर 141 नलगढ़ा गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि हरविंदर सिंह ने बताया, इस दौरान पूरे गुरुद्वारे में विशेष भजन कीर्तन आयोजित किए गए।
विज्ञापन



विशाल लंगर में शामिल हुए श्रद्धालु
शहर के सभी गुरुद्वारों में दिनभर लंगर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भाईचारे का संदेश दिया। लंगर सेवा में बड़ी संख्या में सेवादार जुटे रहे। मुख्य ग्रंथि हरविंदर सिंह ने कहा कि गुरु परंपरा में लंगर केवल भोजन ही नहीं, बल्कि समानता और सेवा की शिक्षा का प्रतीक है। जहां सब मिलकर अपनी सेवाएं भी देते हैं और मिल बांटकर लंगर भी चखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें