ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वास्तुकला एवं क्षेत्रीय योजना विभाग में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऊर्जा कुशल आवास अवधारणाएं और निर्माण तकनीक का आयोजन किया गया। इसमें भारत और विदेशों से वास्तुकारों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और शिल्पकारों ने भाग लिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुबनी कलाकार अंबिका देवी ने भारतीय शिल्पकला की अहमियत को उजागर किया। डॉ. जी.वी. राव व कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विभाग की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर डॉ. कीर्ति पाल, आकांक्षा निगम, डॉ. केके. धोते, प्रो. रितु गुलाटी समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो