फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैबिनेट में गुर्जर समाज को मिले प्रतिनिधित्व, दिल्ली में होगी स्वाभिमान रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने केंद्र सरकार से आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर समाज को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। महासभा ने घोषणा की कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर दिल्ली के रामलीला मैदान में गुर्जर समाज स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-61 में आयोजित विचार गोष्ठी में गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास और सुरक्षा तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में उसे उसके योगदान के अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा केंद्र सरकार आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर समाज को कैबिनेट मंत्री का पद देकर समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दे।
उन्होंने कहा कि अब समाज अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगा। भाटी ने बताया कि दिल्ली की प्रस्तावित स्वाभिमान रैली किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं होगी, बल्कि सभी दलों से गुर्जर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का लोकतांत्रिक आग्रह होगी। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंद्र भाटी ने कहा कि समाज अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं रहेगा। बैठक में सामाजिक समावेश, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अरुण भाटी, धीरेंद्र वर्मा, उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें