नारनौल। गुर्जर समाज की वीर गुर्जर महापंचायत के आदेश की पालना में मुसनोता, नांगल दर्गू, इस्लामपुरा, पाचनोता और नावदी गांवों में मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रम होने से थे, जिन पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि इसको लेकर तीन बड़े कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया है। बुधवार को आश्रम में पंच पटेलों की मौजूदगी में लोग एकत्रित हुए। तीनों कार्यक्रमों को निरस्त किया और महापंचायत में 11 बिंदुओं पर सहमति जताई गई।
गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ एडवोकेट ने समाजहित में कार्य कर रही दो संस्थाओं गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल एवं वीर गुर्जर विकास समिति नांगल चौधरी की तरफ से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला ना केवल जिला महेंद्रगढ़ बल्कि पूरे देश के गुर्जर समाज के लिए मिसाल साबित होगा। इस अवसर पर प्रो. रामनिवास चंदेला अध्यक्ष वीर गुर्जर विकास समिति, उमराव सिंह चंदेला सचिव गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल, राजेश रावत चेयरमैन, सुंदर चौधरी अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय गुर्जर सभा, श्योकरण मास्टर, सुनील तंवर एडवोकेट, शीशराम जिंदड़ मास्टर, रामकरण सरपंच आदि उपस्थित रहे।