फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 1सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ, वाद विवाद, संस्कृत श्लोक उच्चारण, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग आदि में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

साहित्यिक सत्र निर्णायक की भूमिका डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर सुधीर कुमार व डॉक्टर गीता रानी ने निभाई। ललित कला के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर प्रियंका शर्मा, डॉक्टर मनप्रीत कौर व डॉक्टर भावना गर्ग ने निभाई। प्रिंसिपल जगजीत सिंह मोर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने व आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।
सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने बच्चों को जिलास्तरीय युवा महोत्सव की जानकारी दी। प्रोफेसर हवा सिंह ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन डॉक्टर मीना कुमारी और डॉक्टर वेनिका शर्मा ने किया।कार्यक्रम में डॉक्टर महेंद्र सिंह मुदगिल, डॉ. मंजू कुमारी, डॉक्टर दिनेश, डॉ. जयपाल व डॉक्टर चंद्र मोहन सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें