फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ जीएसटी बचत उत्सव मनाएंगी दिल्ली सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीएसटी सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। दिल्ली सरकार इसके लिए व्यापारियों के साथ मिलकर जीएसटी बचत उत्सव मनाएगी।
विज्ञापन


वे सोमवार की दोपहर त्रिनगर तोताराम बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ जीएसटी बचत उत्सव में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि इस बार दिवाली जल्दी आ गई। पूरी दिल्ली में खरीदारी को लेकर उत्सव चल रहा है। पीएम ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अभियान को गति देने का आह्वान किया जो प्रेरणादायी है। दिल्ली सरकार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी। पीएम ने देशहित में साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लिया। नए जीएसटी ढांचे के अंतर्गत दवाइयां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और आवश्यक सेवाएं सस्ती होंगी। मध्यवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। दिल्ली के छोटे व्यापारी, थोक बाजार और स्टार्टअप इकॉनमी को सीधे लाभ मिलेगा। टैक्स ढांचे की सरलता से निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग, सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे जिससे दिल्ली की युवा पीढ़ी को लाभ मिलेगा। दिल्ली में उद्योगों और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत बनाने और निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापक नीतियां लागू की जा रही हैं। ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग, आईटी सेक्टर और लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें