- सलारपुर कला गांव में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर टॉवर पर चढ़ा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। सलारपुर कला गांव में मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होने को लेकर पीड़ित टावर पर चढ़ गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि सलारपुर गांव निवासी शिवम के साथ करीब तीन माह पूर्व शाहपुर गांव निवासी समेत चार लोगों ने मारपीट कर दी थी। शिवम का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई । पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर वह टावर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया था। कार्रवाई की जाने का आश्वासन देकर उसे टावर से उतर गया था। इस मामले में सलारपुर गांव निवासी एक युवक व शाहपुर गांव निवासी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। बता दे सलारपुर कला गांव में बृहस्पतिवार को शिवम न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक ने पुलिस पर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।