फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूप निकली तो गेहूं कटाई का काम हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
विज्ञापन

-बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का हुआ था नुकसान


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।

मौसम में सुधार आने के बाद अब गेहूं की कटाई का काम तेज हो गया है। किसान खेतों में खड़ी बची हुई फसल की कटाई का काम तेजी से पूरा कर रहे हैं। जिससे फसलों को जल्द से जल्द मंडी में पहुंचाया जा सके। यमुना सिटी के जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर में फसलों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है और किसान अपने पूरे परिवार के साथ इसमें जुटे हैं।
कृषि विभाग के अनुसार गौतमबुद्धनगर में 56 हजार किसान पंजीकृत हैं, जो लगभग 50 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं और सरसो की फसल उगाते हैं। बीते दिनों मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण इन किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। खेतों में पककर खड़ी फसलें टूटकर गिर गई थी और किसानों ने मुआवजे की मांग की थी। अब जब मौसम साफ हुआ है तो किसान लगातार अपनी बची हुई फसलों को संभालने में जुटे हुए हैं। किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों से फसलों की कटाई कर रहे हैं। जिससे कि बची हुई फसल को सुरक्षित मंडी तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की नुकसान का सर्वे जारी: मौसम की मार झेल रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए फसलों के सर्वे का काम लगातार जारी है। डीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग, कृषि विभाग और फसल बीमा के अधिकारी लगातार किसानों की फसल के नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं। जिससे कि मौसम के कारण हुए फसलों के नुकसान का सही आंकलन किया जा सके और किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें