फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेंज रोवर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-130 मीटर रोड ओमिक्रान-2 के समीप रविवार तड़के एक तेज रफ्तार रेंज रोवर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

वहीं दादरी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग ग्रेनो वेस्ट से सेक्टर-130 मीटर रोड होते हुए दादरी की ओर से जा रहे थे। ओमिक्रान के पास कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुलने से कार में सवार लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। दादरी कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें