फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुछ मिनट बचाने की जिद, दूसरों की जान पर आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान पार्ट- 2
विज्ञापन

-पर्थला पुल से सेक्टर-37 तक कई जगह खुलेआम रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन
- व्यस्त चौराहों और यू-टर्न पर भी नहीं थम रही मनमानी

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सड़कों पर वाहन चालकों की जल्दबाजी दूसरों की जान पर भारी पड़ सकती है। कुछ मिनट और थोड़ा ईंधन बचाने के चक्कर में लोग यातायात नियमों को ताक पर रखकर रॉन्ग साइड से वाहन दौड़ा रहे हैं। पर्थला पुल से सेक्टर-37 की ओर जाने वाली सड़क पर कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां दिनभर वाहन चालक गलत दिशा में चलते और यू-टर्न लेते नजर आते हैं।
हैरानी की बात यह है कि व्यस्त सड़कों और चौराहों पर भी उन्हें सामने से आने वाले वाहनों की परवाह नहीं है। सेक्टर-122
स्थित पर्थला पुल के पास ही कई वाहन चालक जल्द पहुंचने के चक्कर में गलत दिशा से निकलते दिखाई देते हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर
सेक्टर-52
स्थित यू-टर्न पर हर घंटे सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक रॉन्ग साइड से आकर यू-टर्न लेते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा बना रहता है। गोल्फ कोर्स के पास शशि चौक पर भी यही स्थिति है।
विज्ञापन

वहीं, मोरना डिपो
के सामने बने यू-टर्न पर भी वाहन चालक जल्दबाजी में रॉन्ग साइड से पहुंचकर यू-टर्न लेते दिखाई देते हैं। हरिजन बस्ती की ओर जाने के लिए भी लोग गलत दिशा का सहारा ले रहे हैं। इससे सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों के लिए भी खतरा बना रहता है।
सेक्टर-37
पहुंचने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।
यहां सेक्टर-44 की
ओर से बॉटनिकल गार्डन जाने वाले वाहन चालक गलत दिशा से निकलते हैं। वहीं, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-44 और छलेरा गांव की ओर जाने के लिए ज्यादातर ई-रिक्शा और दोपहिया चालक गलत दिशा से यू-टर्न लेते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


विपरीत दिशा में आने वाहनों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है, खासकर विशेष अभियान चलाकर सेक्टर-76 से 50 और 52 अंडरपास मेट्रो स्टेशन के पास ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें