- 14 साल का किशोर चला रहा था कार
नोएडा। सेक्टर-119 में बुधवार शाम तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने आगे चल रही होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय होंडा सिटी में एक दंपती अपने 13 माह के बच्चे के साथ सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार को 14 वर्षीय किशोर चला रहा था।
सेक्टर-119 की एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी निवासी शिवम एक कंपनी में प्रबंधक हैं। वह बुधवार शाम पत्नी और 13 माह के बच्चे के साथ होंडा सिटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर की सड़क पर पीछे से तेज गति में आ रही ग्रैंड विटारा कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद शिवम ने कार रोककर नीचे उतरकर देखा तो दूसरी कार चला रहा युवक नाबालिग था। उसकी उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई है। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
.