फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में 2.47 लाख पुराने वाहन, अक्टूबर में सिर्फ 1174 की आरसी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन शामिल, अक्टूबर तक 728 वाहन स्क्रैप हुए, 1050 को मिली एनओसी
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा
नोएडा। जिले में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की संख्या 2.47 लाख से अधिक है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने और उन्हें सड़कों से हटाने की कार्रवाई की रफ्तार धीमी है। आरटीओ के अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 2,47,212 पुराने वाहन चिह्नित हैं। इनमें 47,458 डीजल और 1,99,754 पेट्रोल वाहन शामिल हैं।
आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में केवल 1174 वाहनों की आरसी निरस्त की गई। इनमें 71 डीजल और 1103 पेट्रोल वाहन हैं। वहीं, अक्टूबर तक कुल 728 पुराने वाहन स्क्रैप किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1050 वाहनों को दूसरे जिले या राज्य में ले जाने के लिए एनओसी जारी की गई है। इनमें 846 डीजल और 204 पेट्रोल वाहन शामिल हैं। एनओसी मिलने के बाद वाहन मालिक दूसरे क्षेत्र में नियमानुसार पंजीकरण कराकर इन्हें चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पुराने वाहनों की बड़ी संख्या के मुकाबले स्क्रैपिंग और आरसी निरस्त होने का आंकड़ा काफी कम है। ऐसे में जिले की सड़कों से पुराने वाहनों को हटाना परिवहन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि लोगों के मन में अभी भी गाड़ी स्क्रैप कराने को लेकर दुविधा रहती है। परिवहन विभाग की ओर से लोगों को स्क्रैपिंग के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें