फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेवरेज कंपनी के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवरेज कंपनी के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर फरीदाबाद के किराना कारोबारी को फंसाया गया, सेक्टर-63 में बताया दफ्तर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक बेवरेज कंपनी की प्रायोजन और मुख्य वितरक बनाने के नाम पर एक किराना कारोबारी से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह रकम सेक्टर 63 एच ब्लॉक में कार्यालय के नाम पर कारोबारी से ली गई थी। माल न मिलने पर पीड़ित ने कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन




थाना सेक्टर-63 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के अगवानपुर निवासी रविशंकर किराना का कारोबार करते हैं। शिकायत में बताया है कि उन्होंने 10 फरवरी को बेवरेज कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में प्रायोजन और मुख्य वितरक बनाने का प्रस्ताव था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर मनीष भूषण और संगीता ठुकराल ने खुद को कंपनी का निदेशक बताया। उन्होंने सेक्टर 63 एच ब्लॉक में अपना कार्यालय होने का दावा किया। आरोपितों ने 27 लाख रुपये में प्रायोजन और मुख्य वितरक बनाने की योजना बताई। उन्होंने अग्रिम भुगतान पर पंजीकरण कराने के बाद पहले दिन से ही माल उपलब्ध कराने का वादा किया था। रविशंकर उनकी बातों में आ गए और उन्होंने पंजीकरण कराते हुए 13 लाख रुपये के चेक दे दिए। तीन दिन में चेक क्लियर होने के बाद रकम कंपनी के खाते में पहुंच गई। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें कोई माल नहीं भेजा। जब रविशंकर ने इस बारे में बात की, तो प्रबंधन ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें