फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह घंटे प्रदर्शन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 08:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

– दो गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर हुआ अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के दस्तानपुर गांव में वृद्ध प्रेम प्रकाश की हत्या के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों ने छह घंटे तक चक्का जाम किया। परिजनों ने पुलिस के आश्वासन के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया। उधर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। गांव के रहने वाले सौरभ शर्मा ने बताया कि शनिवार को पिता प्रेमप्रकाश घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही रहने वाले मोहनलाल गुप्ता, धनसिया निवासी मनीष उसका भाई और एक अन्य युवक ने प्रेमप्रकाश पर लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। घायल पिता को उन्होंने उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान प्रेमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार न करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने गांव की सड़क को जाम कर दिया। देखते ही देखते गांव में भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।करीब छह घंटे तक परिजनों ने प्रदर्शन जारी रखा। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते हुई थी मारपीट : दोनोंं परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चलती आ रही है। पहले भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई है। परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष ने पहले भी कई बार हमला किया है। जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो चुके हैं। इस बार भी उनकी ओर से हमला किया गया था। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी लेकिन समझौते का आश्वासन दे दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें