फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एम्स विश्राम सदन में डिजिटल आवंटन प्रणाली से मिलेगा कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को डैशबोर्ड पर कमरों की उपलब्धता को लेकर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एम्स में दूरदराज से आने वाले मरीजों को अलग-अलग विश्राम सदन में कमरों के आवंटन के लिए डिजिटल आवंटन प्रणाली लागू की गई है। रविवार को इस संबंध में एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन के मुताबिक, एम्स के श्री साईं विश्राम सदन और राजगढ़िया विश्राम सदन में डिजिटल आवंटन प्रणाली की शुरुआत की गई है। इसका उपयोग विश्राम सदन में मरीजों के इलाज के लिए आने-जाने के दौरान आवास की सिफारिश के लिए किया जा सकता है। कमरों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ की नीति के अनुसार होगा। आवास के अनुरोध के लिए मरीजों को पहले संबंधित विश्राम सदन में रिपोर्ट करना होगा ताकि आवास प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। कमरों की स्थिति का ब्यौरा डैशबोर्ड लिंक https//appointment.aiims.edu/vishram-sadan/dashboard पर उपलब्ध होगा। एम्स के अनुसार इस कदम से पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता बढ़ेगी। डिजिटल प्रणाली लागू होने से मैन्युअल कार्यभार कम होगा। एम्स मरीज केंद्रित देखभाल और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें