फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मस्जिद के लिए चंदा कर जुटाए 12.38 लाख, लीजरेंट जमा की मात्र 8000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले नौ आरोपी में से एक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क-1 में बनी मस्जिद के आवंटन के लीज रेंट जमा करने में की धोखाधड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने नॉलेज पार्क-वन की मस्जिद के 12.38 लाख रुपये के लीजरेंट को जमा करने में धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी 8 आरोपी फरार हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पूरा लीजरेंट जमा करने की जगह केवल 8 हजार रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट जमा किया और चालान फाॅर्म पर 12.38 लाख लिखकर मस्जिद के कागजात में लगा दिया गया। कंप्लीशन नहीं मिलने पर कमेटी के लोगों ने पता किया तो 12.38 लाख की जगह 42 लाख लीजरेंट बकाया है। जिसके बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने 5 अक्तूबर को 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि प्राधिकरण ने वर्ष 2011 में नॉलेज पार्क वन में मस्जिद की जमीन का आवंटन किया था। जो ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के नाम हुआ। आवंटन का पैसा जमा कर दिया गया। लीजरेंट भी जमा किया गया। मस्जिद भी बनकर तैयार है पर अब तक प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता किया तो पता चला कि लीजरेंट के 12.38 लाख रुपये जमा करने थे तो सभी ने चंदा एकत्र कर सोसाइटी के पदाधिकारियों को पैसा सौंप दिया। आरोप है कि आरोपियों ने तब अपने अकाउंट से 8 हजार रुपये का डीडी बनवाकर प्राधिकरण में जमा करा दिया। वहां से मिले चालान फार्म पर 12.38 लाख रुपये अंकित कर मस्जिद के कागजात में जमा करा दिया गया। आरोपी है कि लीजरेंट जमा नहीं करने के कारण अब ब्याज समेत 42 लाख रुपये बकाया है। मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नॉर्थ दिल्ली के कासिमजान बल्ली मारान निवासी सैय्यद नवेद फैसल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें