नोएडा (संवाद)। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में चल रही अंतर-स्कूल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा ने लोटस वैली पब्लिक स्कूल को 204 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इंडस वैली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। जवाब में लोटस वैली की टीम केवल 82 रन पर सिमट गई।रायन स्कूल के खिलाड़ी हृदय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव पी. पुर्वानानी, एचओएस अंजना विशिष्ट, एमएस सचिन शर्मा और खेल विभागाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा उपस्थित रहे।