फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 18.85 लाख रुपये लेकर 10 साल बाद दूसरे को बेच दिया प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भूखंड बेचने के नाम पर 18.85 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। करीब 10 साल बाद उसी भूखंड को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी मुशाहिद हुसैन के चाचा शमशुल आरफीन ने दनकौर के परसौल गांव में 270 वर्ग मीटर का भूखंड खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा करीब 10 वर्ष पहले कलुवा नाम के व्यक्ति से हुआ था। यूटीसिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कानपुर के निदेशक अफरोज अहमद, अमीर सिद्दीकी और कर्मचारी वसीम व मोहम्मद दानिश ने इसमें मध्यस्थता की थी। शिकायत के अनुसार, 18 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। 23 जुलाई 2015 को विक्रेता ने शमशुल आरफीन के पक्ष में इकरारनामा किया था। उस समय प्राधिकरण की ओर से भूखंड का आवंटन नहीं हुआ था।
आरोप है कि विक्रेता ने आवंटन की जानकारी पीड़ित पक्ष को नहीं दी। 19 जनवरी 2026 को उसी भूखंड को आशीष कक्कड़ को करीब 21 लाख रुपये में बेच दिया गया। नए इकरारनामे में विक्रेता ने अपना नाम योगेंद्र उर्फ कलुवा दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें