फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेमी पर युवती ने लगाया अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने का केस दर्ज कराया है। युवती आरोपी के साथ सहमति संबंध में रहती थी। आरोप है कि तभी आरोपी ने नशा कराकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि वो जून 2022 से नट की मढ़ैया निवासी आकाश के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। कुछ समय बाद ही आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। उस पर नौकरी करने का दबाव बनाने लगा। ताकि घर का खर्च चल सके। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने पेय पदार्थ में शराब पिला दिया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उसके बाद आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसके अश्लील फोटो लगाए। तब वो सामाजिक डर के कारण चुप रही। अब आरोपी ने व्हाट्सएप स्टेटस के साथ साथ इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल किए है। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर वीडियो व फोटो को हटवा दिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें