फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इन्फ्लुएंसर के चचेरे भाई के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित इन्फ्लुएंसर रेनू भाटी का चचेरा भाई है। इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इन्फ्लुएंसर रेनू भाटी ने वीडियो में आरोप लगाया हैं कि 31 अगस्त को तिलपता गांव में उनके चचेरे भाई मनीष भाटी पर आठ लोगों ने हमला किया। मनीष को बुरी तरह पीटा गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ऑटो पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें