फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा खौफ, रिकॉर्ड 1310 संक्रमित, 11 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। शाम तीन बजे जारी राज्य सरकार की रिपोर्ट के में जिले में अब तक के सबसे अधिक 1310 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, इस बीमारी से 11 लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को भी 11 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को मिले संक्रमितों में से अधिकांश को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। राहत की बात यह है कि 604 संक्रमितों ने कोरोना को हराकर घर वापसी भी की है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि 24 घंटे में सेक्टर-39 कोविड अस्पताल, जिम्स व शारदा में मौतें हुई हैं। सर्वाधिक नौ मौतें शारदा अस्पताल में हुई हैं जबकि शारदा अस्पताल जिले का सबसे बड़ा एल-3 श्रेणी का कोविड अस्पताल है। वहीं, संक्रमण का सबसे अधिक प्रकोप शहरी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 35,998 हो गया है, इनमें 29,770 स्वस्थ हो चुके हैं और 6,074 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय संक्रमितों में साढ़े तीन हजार मरीज होम आइसोलेशन और शेष विभिन्न सरकारी व निजी कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कम हुआ टीकाकरण
रविवार को जिले में टीकाकरण सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि अवकाश के दिन विभिन्न आठ निजी केंद्रों पर कुल 684 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगेगा। इनमें 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के 112 बुजुर्गों ने पहली व 287 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। 45 से 59 वर्ष के बीच 181 ने पहली और 43 ने टीके की दूसरी डोज ली। 11 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी दूसरी खुराक लेकर खुद को कोरोना से सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

410 स्थानों को किया गया सैनिटाइज
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण के साथ जिला प्रशासन ने गांव क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक सैनिटाइजेशन अभियान पर जोर दे रहा है। सैनिटाइजेशन के नोडल व जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दमकल व प्राधिकरण कर्मियों के मदद से जिले में 410 स्थानों को रविवार को सैनिटाइज किया गया। इनमें गांव, सेक्टर व सोसाइटी शामिल हैं। प्राधिकरण क्षेत्र के 168 स्थान, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 126 स्थान व यमुना विकास प्राधिकरण के 18 गांव समेत कुल 410 स्थानों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें