फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्स में बन रहा 100 बेड का कोविड वार्ड, 25 तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में 100 बेड का अतिरिक्त कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसे पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमितों की संख्या काफी अधिक हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए जिम्स में 100 बेड का अलग वार्ड बनाया जा रहा है जिसमें 25 बेड तैयार हो गए हैं। सोमवार या मंगलवार से इन पर मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। शेष बेड भी जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास है। इसके तैयार होने के बाद जिम्स की कुल क्षमता 350 बेड की हो जाएगी। इन पर ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की व्यवस्था रहेगी। कंट्रोल रूम से मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 1800419221 कॉल कर मरीज की संपूर्ण जानकारी देनी होगी।
बेड की किल्लत जारी, उद्यमी की मौत
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के जांच अभियान के बाद जरूरतमंद मरीजों को भी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे। इंडियन एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके तिवारी ने बताया कि जिले के उद्यमी सुशील कुमार की भी कोरोना से मौत हो गई। शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। कंट्रोल रूम में फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद परिजनों ने उन्हें पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इधर, पाई सेक्टर निवासी कृति चौधरी को भी 24 घंटे से बेड नहीं मिल पाया है। उन्होंने कई बार कंट्रोल रूम में कॉल कर लिया, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिला कि अभी किसी भी अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है। प्राधिकरण में तैनात अधिकारी दिनेश माथुर को भी काफी कोशिश के बाद अस्पताल में बेड नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें